Menu
blogid : 5455 postid : 723

ग्रिल्ड फिश विद ग्रीन मैंगो पीको दी गैलो-Non Vegetarian Grilled Fish with Green Mango Pico de Gallo

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Grilled Fish with Green Mango Pico de Gallo

मछली एक गुणकारी खाद्य है जो मानव स्वास्थ के लिए अनेक प्रकार से लाभकर है। इसमें अनेक प्रकार के प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं। जिसके आहार में बड़ी मात्रा में मछली का समावेश होता है, वे दूसरे व्यक्तियों के मुकाबले अधिक बुद्धिमान होते हैं। आपने मछली की सहायता से तरह-तरह के व्यंजन को खाया होगा। आज हम आपको ग्रिल्ड फिश विद ग्रीन मैंगो पीको दी गैलो के बारे में बताएंगे।


प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री

1 कच्चा आम ब्राउनीज के आकार में कटा हुआ (1/8 इंच क्यूब्स), 1/4 कप लाल शिमला मिर्च ब्राउनीज के आकार में कटी हुई, 1/4 कप प्याज ब्राउनीज के आकार में कटा हुआ, स्वादानुसार मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून नमक, 1 टेबल स्पून पिसी हुई धनिया, 1 टेबल स्पून नीबू का रस, मछली के फीले (सालमन या सोल फिश में से कोई एक)


बनाने की विधि

1. एक बोल में आम, शिमला मिर्च, प्याज, पिसी हुई धनिया, नमक, नीबू का रस तथा मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।

2. पेपर टॉवेल से मछली को सुखा लें। नमक और मिर्च मिलाकर चारकोल पर ग्रिल करें या पैन फ्राई कर लें।

3. सर्व करते समय पकी हुई मछली के ऊपर ग्रीन मैंगो पीको दी गैलो डालकर सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply