Menu
blogid : 5455 postid : 855

Green Bean Sprouts Salad-ग्रीन मूंग स्प्राउट सैलेड

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Green Bean Sprouts Saladखाने के साथ सलाद खाना हर किसी को पसंद है। इससे खाना स्वादिष्ट और हेल्दी लगने लगता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको एक अलग तरह का सलाद बनाना सिखाएंगे जिसे आप घर पर बड़े आसानी से बना सकते हैं और सर्व भी कर सकते हैं।


प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री

30 ग्राम हरी मूंग स्प्राउट, 33 ग्राम बारीक कटी हुई गाजर, 33 ग्राम बारीक कटा हुआ खीरा, 33 ग्राम बारीक कटा हुआ प्याज, 1 टेबल स्पून कसा हुआ नारियल, 1 टी स्पून नीबू का रस, 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक।


बनाने की विधि

1. पैन को आंच पर चढाएं। जब गर्म हो जाए तब स्प्राउट डालें। एक टी स्पून पानी डालकर अच्छी तरह चलाएं।

2. आंच बंद करके स्प्राउट को गर्म पैन में रखा रहने दें।

3. अब गाजर, खीरा, प्याज और नारियल डालकर चलाएं।

4. नीबू का रस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।

5. अच्छी तरह चलाएं और टिफिन में रखें या तुरंत खाएं।


कुल कैलरी : 142, कुल प्रोटीन : 9 ग्राम, वसा : 1 ग्राम


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply