Menu
blogid : 5455 postid : 1265

Paneer Kebabs Recipe- तह पे तह कबाब

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Paneer Kebabs Recipeअकसर देखा गया है कि कई लोगों को कबाब खाना बहुत ही पंसद आता है। वह कबाब खाने के बाद दूसरों से इसके बारे में चर्चा करना नहीं भूलते। बाजार में कई तरह के कबाब मिलते हैं उसमें से एक पनीर का कबाब होता है। तो चलिए बनाते हैं पनीर का कबाब।





व्यंजन की किस्म(Dish Type) : Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए ( Dish Made for) : 2


सामग्री (Ingredient)

240 ग्राम पनीर, 50 ग्राम दही, 5 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 मिली. नीबू का रस, 10 ग्राम ब्लैक पेपर कॉर्न क्रश्ड, 20 मिली. क्रीम, 2 ग्राम जीरा पाउडर, 2 ग्राम गरम मसाला, 10 मिली. तेल, 20 ग्राम चीज, 2 ग्राम येलो चिली, 1 हल्दी पाउडर, 15 ग्राम खोया, 6 ग्राम किशमिश, 8 ग्राम काजू, 10 ग्राम पुदीने का पेस्ट, स्वादानुसार नमक।


बनाने की विधि (Method)

1. पनीर को पतले टुकड़ों में काट लें। फिर पनीर के एक टुकड़ों के ऊपर पुदीना पेस्ट, नमक और चाट मसाला बुरक दें।

2. उसके ऊपर दूसरा टुकड़ा रखें और उस पर खोए में हल्दी, किशमिश, काजू के टुकड़े मिलाकर लगाएं।

3. फिर पनीर का तीसरा टुकड़ा ऊपर रख कर हलका दबाएं। इस प्रकार शेष पनीर की परत लगाएं।

4. अब मेरिनेट करने के लिए मिश्रण तैयार करें- दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, नीबू का रस, क्रीम, ब्लैक पेपर पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, तेल और चीज मिलाएं। फिर इस मिश्रण में पनीर डालकर दो घंटे मेरिनेट होने के लिए रखें। बाद में लोहे की सीख में पनीर के टुकड़ों को लगाकर तंदूर में पकाएं।

5. फिर कटी हुई हरी धनिया से सजाकर गरमागरम सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply