Menu
blogid : 5455 postid : 1534

Steamed Fish with Nyonya Curry-स्टीम्ड फिश विद नोन्या करी

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Steamed Fish with Nyonya Curryतरह-तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ साथ उनकी रेसिपी जानने में महिलाएं  काफी एक्साइटेड होती हैं। इन व्यंजनों को बनाने के लिए पहले से तैयारियां भी करती हैं। आपके इसी अंदाज को हमने समझा है और आपके लिए स्टीम्ड फिश विद नोन्या करी की आसान विधि लेकर आए हैं।




व्यंजन की किस्म(Dish Type): Non-Veg (मांसाहारी)

कितने लोगों के लिए ( Dish Made for): 3


सामग्री (Ingredient)

250 ग्राम सोल फिश, 1 कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच कटी हुई हरी धनिया, 2 लाल मिर्च, 2 पीस कॉफर लाइम, 1 टुकड़ा थाई अदरक, 4-5 पत्ते लेमन ग्राम, 6 चम्मच कोकोनट मिल्क, स्वादानुसार नमक व व्हाइट पेपर, 1/2 टी स्पून चीनी, 1 नीबू का रस, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर।


बनाने की विधि (Method)

1. मछली को चौकोर टुकड़ों में काटकर नमक के साथ स्टीम कर लें।

2. करी बनाने के लिए अब शेष सामग्री को एक साथ बारीक पीस लें।

3. उसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर पेस्ट को 10-15 मिनट तक चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।

4. सर्विग प्लेट पर फिश रखें और ऊपर से करी उड़ेल कर सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply