Menu
blogid : 5455 postid : 1701

दीपावली की खास मिठाइयां-भाग एक

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Besan ki Barfi Recipeदीपावली के मौके पर बर्फियों का मजा लें


बेसन की बर्फी

दीपावली का नाम हो और वहां मिठाई का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार की दीपावली को आप बेसन की बर्फी बनाकर मनाएं। इसका स्वाद आपके मेहमानों को काफी अच्छा लगेगा।



व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए ( Dish Made for): 8


सामग्री (Ingredient)

500 ग्राम बेसन, 250 ग्राम चीनी, 50 ग्राम खोया, 10 बारीक कटे बादाम, 2 टी स्पून इलायची पाउडर, 250 ग्राम घी।


बनाने की विधि (Method)

बेसन को 150 ग्राम घी में मिला दें। कड़ाही में बचे हुए घी को डालकर बेसन को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। अब उसमें खोया मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आंच पर रखने के बाद उतार लें।

अब एक तार वाली चीनी की चाशनी बनाकर भुने हुए बेसन में मिला दें। अब इस मिश्रण को तेल लगे हुए प्लेट में डालकर फैला दें। उसे कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजाएं। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।

……………………………………….


Sevai Burfi Recipeसेवई बर्फी

बर्फी एक ऐसी मिठाई है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। बड़े-बड़े त्यौहारों में इसका खास महत्व है। यदि आप अपने त्यौहारों को और ज्यादा खुशियों से भरना चाहते हैं, तो इस बार सेवई की बर्फी बनाइए। इसे आप अपने मेहमानों और दोस्तों को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।



व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए ( Dish Made for): 5


सामग्री (Ingredient)

1 कप सूजी, 1 कप बारीक सेंवई, 2 कप चीनी, 3 कप पानी, 1/2 कप सूखी मेवा (काजू, बादाम, किशमिश), 1/2 कप देसी घी।


बनाने की विधि (Method)

कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर उसमें सेवईयों को डालकर भून लें। अब बचे हुए घी को गरम करें और सूजी को भी सुनहरा होने तक भूने। एक पतीले में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। जब सूजी भुन जाये तो उसमें सेवर्ईयां मिलाकर धीमी आंच पर एक मिनट और रखें। इस मिश्रण में चाशनी डालकर धीरे-धीरे चलाते जाएं, जिससे मिश्रण में गुठली न पड़े।

जब सारी चाशनी डाल दें तो मिश्रण में सूखी मेवा डाल दें। धीमी आंच पर इतना चलाये की जमने लायक हो जाये। चिकनाई लगी थाली में पलटकर हाथ से थपथपाएं, ताकि एकसार हो जाये। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार के टुकड़ों में काटकर सर्व करें।

………………………………………..


Mango Burfi Recipeमैंगो बर्फी

त्यौहारों के शुभ अवसर पर आपने तरह-तरह की बर्फियों का मजा जरूर लिया होगा। बजार में कई तरह के बर्फी मौजूद होते हैं लेकिन उन बर्फियों में मैंगो बर्फी की पहचान ही अलग है। इसका लजीज स्वाद आपको इसे बार-बार चखने के लिए कहेगा।




व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए ( Dish Made for): 3


सामग्री (Ingredient)

170 ग्राम खोया (एकदम सूखा), 200 ताजे आम का गूदा, 100 ग्राम कैस्टर शुगर, 4 बूंद केवड़ा एसेंस, 1 बूंद पीला रंग (खाने वाला रंग), 3 चांदी के वर्क।


बनाने की विधि (Method)

1. आम के गूदे को थोड़ा पकाकर सुखा लें। फिर उसमें मसला हुआ खोया मिलाकर धीमी आंच पर भूनते हुए सुखाएं।

2. चीनी, रंग और एसेंस मिलाकर एकसार करें। अब एक चौकोर प्लेट या ट्रे में चिकनाई लगाएं। फिर तैयार मिश्रण को उस पर फैलाकर सेट होने के लिए छोड़ दें। बीच में चांदी का वर्क उस पर लगाएं। जब अच्छी तरह ठंडा हो जाए और ट्रे छोड़ने लगे तब सावधानीपूर्वक चौकोर टुकड़ों में काटें और सर्व करें।

………………………………………….


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply