Menu
blogid : 5455 postid : 2124

Fresh Fruit in Honey Syrup Recipe-फ्रेश फ्रूट्स इन हनी सिरप

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Fresh Fruit Salad with Honey Recipeहम आप सभी जानते हैं कि फ्रूट्स का महत्व हमारे जीवन में कितना है। इसलिए तो नियमित रूप से इसका सेवन करना हम नहीं भूलते। फ्रेश फ्रूट्स इन हनी सिरप एक फ्रूट्स व्यंजन है जिसमें कई तरह के फलों और शहद का मिश्रण है।


व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 2



सामग्री (Ingredient)

1/2 कप कटे हुए सेब, 1/2 बीज निकालकर कटी हुई नाशपाती, 1/2 कप स्ट्रॉबेरी दो टुकडों में कटी हुई, 1/2 कटा हुआ कीवी, 1/2 कप हरा/ काला अंगूर, 1/2 कप संतरा/आडू कटा हुआ, सजाने के लिए ताजा अनार के दाने।


हनी सिरप बनाने के लिए

2 टेबल स्पून नीबू का रस, 2 टेबल स्पून संतरे का जूस, 2 टेबल स्पून सेब का जूस, 3 टेबल स्पून शहद।


बनाने की विधि (Method)

1. हनी सिरप की सभी सामग्री को एक छोटे बोल में डालकर मिलाएं। तब तक चलाएं जब तक कि शहद जूस में मिलकर एकसार न हो जाए।

2. एक सर्विंग बोल में सभी कटे हुए फल डालें। ऊपर से हनी सिरप उडेलें। कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें या 10 मिनट तक अलग रखें।

3. अनार के दानों से सजाकर दूध और सीरियल्स के साथ सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply