Menu
blogid : 5455 postid : 2141

Honey Chocolate Milk Shake Recipe-चॉकलेट हनी मिल्क शेक

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Honey Chocolate Milk Shake Recipeआयुर्वेद में शहद को अमृत का दर्जा दिया गया है। आप अपने घर पर शहद की सहायता से कई अनोखे डिश बनाते हैं। शहद का इस्तेमाल हम शेक बनाने के लिए ज्यादा करते हैं। इसलिए  आज आप चॉकलेट हनी मिल्क शेक बनाइए।


व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 2



सामग्री (Ingredient)

2 कप दूध, 1 टेबल स्पून कोको पाउडर, 1 टेबल स्पून पिघली हुई चॉकलेट, 2 टेबल स्पून या स्वादानुसार शहद, क्रश्ड बर्फ, सजाने के लिए कसी हुई चॉकलेट।


बनाने की विधि (Method)

1. एक जार में दूध, कोको पाउडर, पिघली हुई चॉकलेट और शहद एक साथ मिलाएं।

2. हैंड ब्लेंडर की सहायता से अच्छी तरह ब्लेंड करें। क्रश्ड बर्फ डालकर एक बार दोबारा अच्छी तरह ब्लेंड करें।

3. शेक ग्लास में उडेल कर कसी हुई चॉकलेट से सजाकर सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply