Menu
blogid : 5455 postid : 2130

Honey Fruit Punch Recipe-हनी फ्रूट पंच

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Honey Fruit Punch Recipeहनी फ्रूट पंच व्यंजन अपनी सजावट और स्वाद की वजह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आपने भी रेस्तरां और होटलों में इसका स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन आज आप इसे घर पर बनाकर देखिए।


व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 2



सामग्री (Ingredient)

1/2 कप सोडा वॉटर, 1/2 कप सेब का जूस, 1/2 कप मिले-जुले फलों का जूस, 1/4 कप अनार का जूस, 2 टेबल स्पून या स्वादानुसार शहद, 1 टेबल स्पून नीबू का रस, एक चुटकी दालचीनी पाउडर, कुछ पत्ते पुदीने के बारीक कटे हुए, स्वादानुसार बर्फ के टुकडे, सजाने के लिए बारीक कटे हुए मिले-जुले फल।


बनाने की विधि (Method)

1. सोडा वॉटर, सेब का जूस, मिले-जुले फलों का जूस, नीबू का रस और शहद को एक जार में डालकर एक साथ मिलाएं।

2. दालचीनी पाउडर, पुदीने के पत्ते और बर्फ मिलाएं।

3. पंच ग्लास में कटे हुए फल और अनार का जूस डालें। उसके ऊपर हनी फ्रूट पंच उडेलें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply