Menu
blogid : 5455 postid : 2250

Mooli Aur Palak Ka Paratha Reciepe-पालक-मूली का परांठा

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Mooli Aur Palak Ka Paratha Reciepeपरांठा एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर उम्र और वर्ग के लोग पसंद करते हैं। आप इसे कई तरह से बनाकर एक अलग स्वाद दे सकते हैं। पालक-मूली का परांठा बेहद ही लोकप्रिय व्यंजन है। यह व्यंजन आपके स्वाद के साथ सेहद का भी ख्याल रखता है।


व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 4


सामग्री (Ingredient)

डेढ़ टी-कप मैदा, डेढ़ टी-कप गेहूं का आटा, 1 टी-कप बारीक कटी पालक, आधा टी-कप नीबू का रस, 2 टेबल स्पून घी, 1 टी स्पून नमक।


भरावन के लिए

2 टी-कप कसी हुई मूली, 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार।


बनाने की विधि (Method)

गीले आटे के लिए

पालक, नीबू का रस, 2 टेबलस्पून पानी को लिक्विडाइजर में चलाकर एकरस कीजिए। दोनों आटों को नमक के साथ छानिए, घी डालिए और अच्छी तरह मिलाइए। पालक का मिश्रण डालिए। काफी पानी डालकर थोड़ा नरम और गीला आटा गूंधिए।


भरावन के लिए

मूली के ऊपर थोड़ा-सा नमक छिड़किए। आधे घंटे तक अलग रख दीजिए। फिर दबाकर पानी निकाल दीजिए। हरा धनिया, हरी मिर्चे व नमक डालिए और अच्छी तरह मिलाइए।


आगे की विधि

1. पतली रोटियां बेलिए, तवे पर हल्की पकाकर अलग रख दीजिए।

2. जब आप परोसना चाहे तब एक रोटी लीजिए और उसके ऊपर थोड़ा भरावन मिश्रण फैला दीजिए।

3. फिर उसको बराबर मध्य से मोड़कर अर्ध-चंद्राकार बनाइए। तवे पर थोड़े से घी के साथ दोनों तरफ से पकाइए।

4. ताजे दही के साथ गरम-गरम परोसिए।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply