- 627 Posts
- 81 Comments
क्रिसमस के मौके पर आप अपने मेहमानों के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं। बाजार में कई तरह के केक बिकने शुरू हो चुके हैं। लेकिन आप घर पर बनाना चाहते हैं तो आप एप्पल केक बना सकते हैं। इस केक को आप अपने दोस्तों को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
व्यंजन की किस्म (Dish Type): Non-Veg (मांसाहारी)
कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 6
सामग्री (Ingredient)
2 अंडे, 1 कप वेजीटेबल ऑयल, 2 कप चीनी, 2 कप मैदा, 2 टी स्पून दालचीनी पाउडर, 1 टी स्पून बेकिंग सोडा, आधा टी स्पून नमक, 1 टी स्पून वेनीला एसेंस, 4 कप कटा हुआ सेब।
बनाने की विधि (Method)
ओवन को 350 डिग्री फा. पर गर्म कर लें। केक पैन में चिकनाई लगा लें। वेजीटेबल ऑयल और अंडे को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें चीनी, मैदा, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक और वेनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण में कटे हुए सेब डालकर मिला लें। अब सारा मिश्रण केक पैन में डाल दें। 350 डिग्री फा. पर 30-40 मिनट तक बेक करें। 10 मिनट बाद जब केक ठंडा हो जाये तो उसे पैन से बाहर निकाल लें।
केक को बीच से दो बराबर भागों में क्षैतिजाकार काट ले। एक भाग को केक टिन में रख ऊपर से नारंगी व चॉकलेट टुकड़े बुरकें। (इसे अगर आप चाहे तो सर्विस डिश में भी रख सकते हैं)। ऊपर से चीज केक मिश्रण डाले। दूसरे भाग के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं। सेट होने के लिए फ्रिज में चार घंटे रखा रहने दे। टिन से निकाल क्रीम और मनपसंद फलों से सजाकर ठंडा परोसें।
Read Comments