Menu
blogid : 5455 postid : 2299

नए साल 2012 पर कुछ खास परांठे (भाग-1)

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

Mixed Vegetable Parathas Recipeमिक्सवेज परांठा

सर्दियों में यदि पसंदीदा व्यंजन की बात करें तो परांठा सब व्यंजनों में सबसे ऊपर है। मिक्सवेज परांठा जिसे कई तरह के पौष्टिक सब्जियों के साथ बनाया जाता है। इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।




व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 2


सामग्री (Ingredient)

400 ग्राम आटा, स्वादानुसार नमक, 50 ग्राम बीन्स, 50 ग्राम गाजर, 50 ग्राम मटर, 50 ग्राम फूलगोभी, 50 ग्राम आलू, 5 ग्राम कटी हुई हरी मिर्च, 5 ग्राम कटा हुआ लहसुन, 10 ग्राम कुटी हुई साबुत धनिया, 5 ग्राम जीरा, 1 टी स्पून गरम मसाला, 5 ग्राम अमचूर, 2 ग्राम अजवायन, 250 ग्राम मक्खन।


बनाने की विधि (Method)

1. आटे में नमक, थोड़ा तेल, जरूरत भर पानी मिलाकर मुलायम गूंध लें और आधे घंटे के लिए एक तरफ रख दें।

2. सभी सब्जियों को उबालकर पानी अच्छी तरह निथार दें।

3. अब उबली हुई सब्जियों का पेस्ट बनाकर उसमें लहसुन, साबुत धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, नमक और अजवायन मिलाएं। मिश्रण को कुछ देर के लिए अलग रख दें।

4. अब पहले से गूंधे हुए आटे की दो बराबर-बराबर लोई बनाएं और सभी में सब्जियों का मिश्रण भरें। अब हर लोई को परांठे की तरह बेल कर तंदूर में 2-3 मिनट तक बेक करें या तवे पर दोनों तरफ से हलका फ्राई कर लें।

5. मक्खन लगाकर गरमागरम सर्व करें।

………………………………….


chudi paratha recipeचूड़ी परांठा

परांठा सबका व्यंजन कहलाता है. भारतीय किचन में इसका विशेष स्थान है। अपने अनोखे स्वाद की वजह से इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं इसलिए तो स्वाद में नयापन देने के लिए तरह-तरह के परांठे बनाए भी जाते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज आपको चूड़ी परांठा बनाना सिखाएंगे।


व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 2


सामग्री (Ingredient)

400 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, 1/4 टी स्पून चीनी, 100 मिली. तेल, 100 मिली. दूध, 50 मिली. क्रीम, 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 50 ग्राम बारीक कटे हुए बादाम, 50 ग्राम बारीक कटे हुए काजू, 50 ग्राम बारीक कटे हुए अखरोट, 50 मिली. टोमैटो केचअप, 250 ग्राम मक्खन, 200 ग्राम नारियल का चूरा, 3 टी स्पून कटे हुए काजू, बादाम और अखरोट सजाने के लिए।


बनाने की विधि (Method)

1. मैदे में नमक, चीनी, तेल, क्रीम, बेकिंग पाउडर और दूध मिलाएं।

2. लगभग पंद्रह मिनट तक मांड़ें। फिर उसे सेट होने के लिए आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

3. कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट को एकसाथ मिलाकर एक तरफ रख दें।

4. अब आटे की दो लोई बनाएं और बादाम मिश्रण डालें। लोई को अच्छी तरह दबाकर रोल करें फिर बेलें। तंदूर में 2-3 मिनट तक बेक करें।

5. मक्खन लगाएं और नारियल के चूरे के साथ काजू, बादाम अखरोट बुरककर गरमागरम सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply