Menu
blogid : 5455 postid : 2441

होली स्पेशल: गुझिया

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

gujia holi recipeगुझिया उत्तर भारत का एक लोकप्रिय मीठा व्यंजन है। हम इसके स्वाद का मजा अधिकतर होली के समय लेते हैं। कम खर्च में बनाई जाने वाला यह व्यंजन सबके किचन की शोभा बढाता है। हमें विश्वास है कि इस बार की होली में भी आप विभिन्न तरह के पकवानों के साथ गुझिया को प्रमुख स्थान देंगे।


व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)


सामग्री (Ingredient)

बाहरी हिस्से के लिए

मैदा – ५०० ग्राम, सूजी – २५ ग्राम, तलने के लिए घी, गुझिया का सांचा


भराव के लिए

खोया – ५०० ग्राम, चीनी – ३०० ग्राम, नारियल का चूरा ५० ग्राम, काजू और बादाम के बारीक टुकड़े २५-२५ ग्राम, किशमिश २५ ग्राम, हरी इलायची पिसी हुई १ छोटा चम्मच


बनाने की विधि (Method)

1. खोये को मसल लें ताकि गुठली ना रहें। कढ़ाई में थोड़ा सा भूनें। जब सुनहरे रंग का हो जाए तो आँच से उतार कर ठंडा होने दे।

2. बाकी की सामग्री अब ठंडे हुए खोये में मिला दें।

3. बाहरी हिस्सा बनाने के लिए मैदे में चुटकी भर नमक डाल कर छान लें।

4. सूजी मिलाएँ और ७५ ग्राम घी मोयन के तौर पर इस मैदे में मिला लें।

5. पानी (मैदा गूँधने के लिए दूध भी ले सकते हैं) से मैदा सख्त गूँध लें और गीले कपड़े से आधा घंटा के लिए ढँक दें। छोटे-छोटे पेड़े बनाकर रोटी बेल लें।

6. गुजिये के साँचे में थोड़ा घी लगा लें और इसमें बेली हुई रोटी को फैलाएँ। आधे में खोये का मिश्रण रखें। सब तरफ़ बाहरी किनारे को पानी का हाथ फेर कर नम कर लें। और बंद कर दें।

7. इस तरह सारी गुझियाँ बना कर मोटे कपड़े से ढँकते जाएँ।

8. कढ़ाई में घी गरम कर लें। और धीमी आँच पर तल लें। हवाबंद डब्बे में रखें।


Read Hindi News


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply