Menu
blogid : 5455 postid : 2535

गर्मियों में लें आइसक्रीम का मजा

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

गर्मियों का मौसम है इसलिए आपको अपने खाने में अधिक से अधिक ठंडे पदार्थों का उपयोग करना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और आप स्वस्थ भी महसूस करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ठंडे व्यंजन बनाना सिखाएंगे।


orange ice creamऑरेंज कुलफी  : Orange Ice Cream


कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 1

व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)


सामग्री (Ingredient)

1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1 ग्राम केसर, 20 ग्राम पिस्ता कटा हुआ, 30 ग्राम बादाम कटे हुए, 150 ग्राम चीनी, 1 संतरा


बनाने की विधि (Method)

1. दूध में चीनी, पिस्ता, बादाम और केसर मिलाकर धीमी आंच पर रबडी जैसा होने तक पकाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए अलग रखें।

2. संतरे की टोपी निकाल कर बीच का हिस्सा सावधानीपूर्वक निकाल लें।

3. अब इसमें रबडी मिश्रण भरें। ऊपर से निकाली हुई टोपी से अच्छी तरह ढंक कर फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रखें।

4. फ्रीजर से निकाल कर टोपी हटाएं और ऊपर से संतरे की कुछ फांके छीलकर सजाएं। चाहें तो फ्लेवर सिरप से भी सजा सकती हैं। ठंडा-ठंडा सर्व करें।


वनीला आइसक्रीम- Vanilla Icecream

…………………………………..


fruit ice creamफ्रूट आइसक्रीम इन बटर ट्यूलिप : Fruit Ice cream


कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 1

व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)


सामग्री (Ingredient)

100 ग्राम खरबूजा, 3 स्कूप्स वनीला आइसक्रीम, 10 मिली. ग्रेनेडिन सिरप

बटर ट्यूलिप बनाने के लिए : 25 ग्राम मक्खन, 25 ग्राम मैदा, 25 ग्राम अंडे की सफेदी, 25 ग्राम आइसिंग शुगर


बनाने की विधि (Method)

1. खरबूजे को काटकर आइसक्रीम में मिलाकर फ्रिजर में रखें।

2. अब मैदे में मक्खन, अंडे की सफेदी और आइसिंग शुगर मिलाएं। मुलायम मिश्रण बनाकर बेकिंग ट्रे पर फैलाएं। पत्ती की तरह आकार देकर 150 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म अवन में 10-12 मिनट तक बेक करें।

3. एक प्लेट में तैयार बटर ट्यूलिप रखें और उसके ऊपर खरबूजा मिली हुई वनीला आइसक्रीम के स्कूप्स रखें। कटे हुए ताजे फलों के साथ सजाकर सर्व करें।

………………………………………………


melon ice creamसन मेलन आइसक्रीम : Melon Ice cream


कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 5

व्यंजन की किस्म(Dish Type): Veg (शाकाहारी)


सामग्री (Ingredient)

200 ग्राम खरबूजा, 100 ग्राम वनीला आइसक्रीम, 10 मिली. ग्रेनेडिन सिरप, 10 मिली. ब्ल्यू क्यूरेसो, 50 ग्राम कटे हुए मौसमी फल (कीवी, स्ट्रॉबेरी, सेब, अंगूर और तरबूज आदि)


बनाने की विधि (Method)

1. खरबूजे को बीच से आधा काट लें। फिर 2 इंच मोटा किनारा छोडकर बीच का गूदा सावधानी पूर्वक निकाल लें।

2. अब खरबूजे के खोल में वनीला आइसक्रीम के 2-3 स्कूप्स डालें। ऊपर से कटे हुए फल से व्यवस्थित करें और दोनों सिरप से सजाकर सर्व करें।

…………………………………………

बेल का शर्बत

shakes,  steamed recipe, mughlai  recipes,  vegetarian food recipe, non-vegetarian food recipes, north Indian dishes Recipes in Hindi, food preparation in Hindi, Hindi khana khazana.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply