Menu
blogid : 5455 postid : 3

मिक्स फ्रूट शेक

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

milk shakeफल हमारी सेहत के लिए सर्वोत्तम होते हैं लेकिन फलों का जूस और शेक स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। गर्मियों के मौसम में शेक और जूस का प्रयोग खासा बढ़ जाता है। रेलवे, बस अड्डों, सड़कें हर जगह आपको शेक और जूस बेचने वाले बहुतायत में दिखाई  दे जाएंगे लेकिन यदि घर में ठंडी हवा के सामने आपको ठंडे शेक या जूस मिल जाएं तो बात कुछ और ही होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बता रहे हैं मिक्स फ्रूट शेक बनाना जिसे आप आसानी से घर में ही बना सकते हैं और आनंद उठा सकते हैं गर्मियों का.


कितने लोगों के लिए : 4 व्यक्तियों के लिए

सामग्री :

2 केले, 2 कप स्ट्राबरी, 2 कप स्ट्राबरी या पपीता, 1 कप सेव, 1/2 कप बर्फ के टुकड़े, 1 टी स्पून शहद।


विधि :

सभी फलों को छीलकर काट लें। अब ब्लैंडर में कटे हुए फल, बर्फ के टुकड़े और शहद डाल दें। बारीक पीसकर तुरन्त सर्व करें।





Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply