- 627 Posts
- 81 Comments
पनीर एक ऐसा दुग्ध-उत्पाद है जिसे कई तरह के व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप में इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाता है। घर पर तथा शादियों और पर्टियों में इससे बने आहार को काफी बनाया जाता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसलिए आज हम आपको पनीर की खीर बनाना सिखाते हैं जो बहुत आसान है। पनीर की खीर बनाने में समय भी कम लगता है। तो क्यों न आज पनीर की खीर ही बना लें।
कितने लोगों के लिए: 4
प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री
1 किग्रा. पनीर, सवा छह कप दूध,1 कप चीनी, 2 टीस्पून केसर, 1/2 टीस्पून पिसी छोटी इलायची, 5 बूंद गुलाब जल, 5 बादाम, 5 पिस्ता।
बनाने की विधि
1. सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें।
2. इसे गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।
3. अब दो गिलास पानी में चार बड़े चम्मच चीनी डालकर चाशनी बना लें। तले हुए पनीर को चाशनी में डालें।
4. इसके बाद केसर को गुनगुने दूध में घोल लें।
5. कड़ाही में दूध को तब तक उबाले जब तक वह ढाई कप न रह जाये।
6. इसमें मिलाइए केसर, इलाइची और गुलाब जल। इसे अच्छी तरह घोल लीजिए।
7. इसे आंच से हटाकर इसमें चाशनी में डाला हुआ पनीर मिलाएं।
8. ठंडा होने पर फ्रिज में डाल दें। ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर परोसें।
Read Comments